Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 08:50 AM
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कैप्टन सरकार की पोल खोलने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह फैसला चंडीगढ़ में कोर कमेटी की मीटिंग में लिया है। उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि अकाली दल पंजाब भर में 1 फरवरी से...
चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कैप्टन सरकार की पोल खोलने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह फैसला चंडीगढ़ में कोर कमेटी की मीटिंग में लिया है। उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि अकाली दल पंजाब भर में 1 फरवरी से कांग्रेस की वादाखिलाफी के लिए पोल-खोल मुहिम शुरू करेगा।
अकाली दल के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर पंजाब की जनता से धोखा किया है, जिसकी अब पोल खोली जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि हम प्रत्येक गांव जाकर अमरेंद्र सरकार की पोल खोलेंगे। कैप्टन ने विश्वास के नाम पर जनता से साथ बहुत बड़ा धोखा दिया है। जिसके लिए हम विशेष मुहिम शुरू करने जा रहे है।