कैप्टन सरकार ने कर्जा माफी के नाम पर किसानों से किया धोखा : सुखमिंद्र सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 03:33 PM

captain government deceived farmers in the name of loan apology

भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुद्वारा बाबा मस्तान सिंह वाला में ब्लाक अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह कालेके की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमिंद्र सिंह उगोके, सुरजीत सिंह विर्क, तेज सिंह, कुलवंत सिंह भुल्लर, तेज सिंह, बलविंदर सिंह...

बाघापुराना(राकेश) : भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुद्वारा बाबा मस्तान सिंह वाला में ब्लाक अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह कालेके की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमिंद्र सिंह उगोके, सुरजीत सिंह विर्क, तेज सिंह, कुलवंत सिंह भुल्लर, तेज सिंह, बलविंदर सिंह मानूके विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते सुखमिंद्र सिंह उगोके व निर्मल सिंह मानूके ने कहा कि वोटों से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा था कि कांग्रेस सरकार आने पर किसानों के पूरे कर्जे माफ किए जाएंगे, लेकिन अब कुछ अपने चहेतों का ही कर्जा माफ करके किसानों से मजाक किया है, जिनको कर्जा माफी की जरूरत थीं, वह कर्जा माफी को तर्स रहे हैं।

कुछ किसानों का कर्जा माफ करके सरकार अपनी शोहरत हासिल कर रही है अगर सरकार ने अपना वायदा पूरा न किया तो किसान मजबूर होकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से अपील की कि खेतों में आवारा फिरते पशुओं पर अंकुश लगाया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!