Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 07:47 AM
विजीलैंस विभाग ने विगत दिवस रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए जे.डी.ए. के एस.डी.ओ. अशोक कुमार को अदालत से 2 दिन के रिमांड पर लिया था। उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जालंधर (बुलंद, भारद्वाज): विजीलैंस विभाग ने विगत दिवस रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए जे.डी.ए. के एस.डी.ओ. अशोक कुमार को अदालत से 2 दिन के रिमांड पर लिया था। उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उधर, विभागीय सूत्रों के अनुसार 2 दिन के विजीलैंस रिमांड के दौरान विजीलैंस अधिकारी अशोक से कोई खास जानकारी हासिल नहीं कर पाए। उसके घर पर भी छापेमारी की गई थी, पर वहां विजीलैंस के हाथ कुछ नहीं लगा। न तो अशोक की इंकम से ज्यादा जायदादों का पता चला और न ही कोई ज्यादा पैसा निकलवाने में विजीलैंस कामयाब हुई। इसके चलते अशोक पर रिश्वत का ही केस बना है। जानकारों की मानें तो जो कागजात विजीलैंस ने उसके दफ्तर से सीज किए थे, उनकी फिलहाल जांच नहीं हो पाई है और न ही नोटिसों को फाइल करने के बारे में कोई जांच की जा सकी है।