रिश्वत लेने के मामले में काबू पुलिस मुलाजिमों 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 12:33 PM

bribe case

विजीलैंस ब्यूरो मोगा के डी.एस.पी. पलविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि गत दिवस एंटी नार्कोटिक ड्रग सैल मोगा के सहायक थानेदार बलजिन्द्र सिंह तथा हवलदार हरभजन सिंह को बेदी नगर मोगा निवासी बलजिन्द्र सिंह से एन.डी.पी.एस. एक्ट मामले में फंसाने की धमकी देकर 50...

मोगा (आजाद): विजीलैंस ब्यूरो मोगा के डी.एस.पी. पलविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि गत दिवस एंटी नार्कोटिक ड्रग सैल मोगा के सहायक थानेदार बलजिन्द्र सिंह तथा हवलदार हरभजन सिंह को बेदी नगर मोगा निवासी बलजिन्द्र सिंह से एन.डी.पी.एस. एक्ट मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया था। दोनों पुलिस कर्मचारियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उक्त दोनों का 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया। डी.एस.पी. ने आगे बताया कि जांच दौरान और भी कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

कमरे से मिलीं 700 नशीली गोलियां
डी.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो ने बताया कि जब थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने विजीलैंस मुलाजिमों को साथ लेकर दोनों पुलिस मुलाजिमों के शहीद भगत सिंह नगर, मोगा में स्थित कमरे की तलाशी ली तो कमरे में से 700 गोलियां जो नशे के तौर पर प्रयोग की जाती हैं, बरामद की गईं।

इस संबंध में थाना सिटी मोगा में दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच कर रहे इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों कथित आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उक्त दोनों का 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!