Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 07:22 AM
थाना कैंट की पुलिस को रामा मंडी पुल के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि मृतक व्यक्ति काफी सालों से यहीं पर घूमता था।
जालंधर (महेश): थाना कैंट की पुलिस को रामा मंडी पुल के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि मृतक व्यक्ति काफी सालों से यहीं पर घूमता था।
उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ समय पहले उसके ज्यादा बीमार हो जाने पर किसी संस्था ने उसका इलाज भी करवाया था। एस.एच.ओ. कैंट रामपाल ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।