Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 08:19 AM
बरनाला-बठिंडा मार्ग पर घुन्नस तक 4 बेसहारा पशुओं की मौत और 3 के गंभीर हालत में मिलने के कारण गऊ सेवकों और धार्मिक संगठनों में रोष पाया जा रहा है। सड़क पर मरी और गंभीर हालत में तड़प रही बेसहारा गऊओं की सूचना मिलने पर गऊ सेवक परमजीत सिंह पम्मा,बसंत...
तपा मंडी (गर्ग, शाम): बरनाला-बठिंडा मार्ग पर घुन्नस तक 4 बेसहारा पशुओं की मौत और 3 के गंभीर हालत में मिलने के कारण गऊ सेवकों और धार्मिक संगठनों में रोष पाया जा रहा है। सड़क पर मरी और गंभीर हालत में तड़प रही बेसहारा गऊओं की सूचना मिलने पर गऊ सेवक परमजीत सिंह पम्मा,बसंत लाल भोला,कैश पाल,काला मेहता, प्रेम कुमार,कुलवंत कांता समेत पंजाब कांवड़ संघ के प्रधान तरलोचन बांसल मौके पर पहुंचे व बताया कि इन बेसहारा पशुओं की मौत किसी हादसे में नहीं बल्कि इनको कोई रात समय चलते वाहनों से फैंक गया जिस कारण कई पशुओं की मौत हो गई और और कई घायल हो गए।
पंजाब कांवड़ संघ के प्रधान तरलोचन बांसल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि शाम को 6 बजे के बाद मुख्य सड़क पर नाकाबंदी लगाकर गौवंशों की ढुलाई करने वाले वाहनों पर मुक म्मल पाबंदी लगाई जाए व बेसहारा गऊओं को मारने वालों के खिलाफ के स दर्ज किया जाए। डी.एस.पी.तपा अच्छरू राम शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।