Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 12:11 PM
नौसरबाज महिलाओं व उनके साथी ने शहर में एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उसके हाथों में पहने सोने के कंगन उतार लिए। बुजुर्ग महिला को कुछ देर बाद पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाना मॉडल टाऊन पुलिस को...
होशियारपुर(अमरेन्द्र):नौसरबाज महिलाओं व उनके साथी ने शहर में एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उसके हाथों में पहने सोने के कंगन उतार लिए। बुजुर्ग महिला को कुछ देर बाद पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाना मॉडल टाऊन पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
नौसरबाजों की ठगी का शिकार हुई बैंक कालोनी निवासी सुमित्रा वालिया ने बताया कि वह शाम के समय घर के पास ही खड़ी थी। एक सफेद रंग की गाड़ी उनके पास आकर रुकी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती कार में से 3 महिलाएं उतरीं जिन्होंने उसे बातों में लगा लिया। कार सवार महिलाएं उनके रिश्तेदार होने की बात कह रही थीं जबकि उन्होंने उक्त महिलाओं को कभी नहीं देखा था। थोड़ी देर बातें करने के बाद महिलाएं उन्हें गले लगाने लगीं। उसी दौरान महिलाओं ने चालाकी से उनके हाथ में पहने कंगन उतार लिए जिसका उन्हें बाद में पता चला। इसके उपरांत तीनों महिलाएं व उनका पुरुष साथी कार में सवार होकर चले गए।