Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 03:23 PM
स्कूल से पढ़कर वापस जा रहे एक 12वीं के छात्र को तेजधार हथियारों से लैस अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला(मल्होत्रा): स्कूल से पढ़कर वापस जा रहे एक 12वीं के छात्र को तेजधार हथियारों से लैस अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन कुलदीप सिंह पुत्र मंगी निवासी गांव बिशनपुर जट्टां ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। जब वह छुट्टी होने के बाद स्कूल से वापस अपने घर जा रहा था तो बस स्टैंड पर कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि युवकों के पास तेजधार हथियार थे।