Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 10:22 AM
संजय गांधी नगर गली नं.-12 में महिला पार्षद की परिजन सुनीता पत्नी विजय कुमार को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
जालंधर (शौरी): संजय गांधी नगर गली नं.-12 में महिला पार्षद की परिजन सुनीता पत्नी विजय कुमार को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुनीता ने बताया कि उसकी परिजन रीशा सैनी जोकि वार्ड नं.-3 से नगर निगम चुनाव जीत चुकी है। आज वह अपने साथियों सहित लोगों का धन्यवाद करने जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने मिलकर उस पर हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और थाने ले गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।