Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 11:09 AM
मार डालने की नीयत से गोलियां दाग कर घायल करने के आरोप में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने जगरूप सिंह, दलेर सिंह व गुरप्रीत कौर निवासी राम दीवाली हिन्दुआं के विरुद्ध हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। मुख्तयार सिंह निवासी राम दीवाली हिन्दुआं ने बताया कि गत...
अमृतसर(संजीव): मार डालने की नीयत से गोलियां दाग कर घायल करने के आरोप में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने जगरूप सिंह, दलेर सिंह व गुरप्रीत कौर निवासी राम दीवाली हिन्दुआं के विरुद्ध हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। मुख्तयार सिंह निवासी राम दीवाली हिन्दुआं ने बताया कि गत दिवस उसके चाचा के लड़के ने बताया कि वह विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। रास्ते में उक्त जगरूप सिंह का एक्टिवा स्कूटर खड़ा था, जिसे उसने साइड पर करने को कहा।
इस पर वह गाली-गलौच करने लगे। उसी दौरान गांव वालों ने समझौता करवा कर दोनों को घर जाने को कहा। इतने में जब उसका लड़का जसविन्द्र सिंह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने फिर से उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से दलेर सिंह ने उन पर गोलियां दागीं और घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।