Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 07:45 AM
उपमंडल गुरुहरसहाय में अकाली-भाजपा वर्करों पर निरन्तर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे, जिसके चलते गत सायं गुरुहरसहाय के अकाली कौंसलर पंकज मंडोरा पर कुछ कांग्रेसी वर्कर तेजधार हथियारों से हमला करके उसको गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए।
गुरुहरसहाय (प्रदीप): उपमंडल गुरुहरसहाय में अकाली-भाजपा वर्करों पर निरन्तर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे, जिसके चलते गत सायं गुरुहरसहाय के अकाली कौंसलर पंकज मंडोरा पर कुछ कांग्रेसी वर्कर तेजधार हथियारों से हमला करके उसको गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए। पीड़ित कौंसलर पंकज मंडोरा ने बताया कि कांग्रेसी वर्कर ने किसी व्यक्ति के पैसे देने थे। जब उसको पैसे वापस करने के लिए कहा गया तो उसने उसके साथ निजी रंजिश रखते हुए उस पर कातिलाना हमला किया है।
उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हलका इंचार्ज वरदेव सिंह मान नोनी भी उनका हालचाल पूछने के लिए गुरुहरसहाय पहुंचे और इस घटना की जानकारी प्राप्त की गई। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान वरदेव सिंह मान ने कहा कि जो ये हमले हमारे अकाली वर्करों पर किए जा रहे हैं, वह बहुत ही ङ्क्षनदनीय है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने पहले भी कांग्रेसी वर्करों ने हमारे अकाली-भाजपा कौंसलर सोनू गक्खड़ पर जानलेवा हमला किया गया था मगर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
जिसका मुख्य कारण यह है कि पुलिस पर सियासी दबाव होने के कारण कांग्रेसी वर्करों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन अकाली वर्करों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।