विकास कार्यों का सर्वेक्षण कर रहे सरपंच पर हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 09:42 AM

attack on sarpanch

थाना झब्बाल की पुलिस ने गांव में चल रहे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश करने व गांव के सरपंच व उसके परिजनों पर हमला करने के आरोप में करीब 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस संबंधी हरीपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी अड्डा गगुबूहा ने थाना झब्बाल में...

तरनतारन(रमन): थाना झब्बाल की पुलिस ने गांव में चल रहे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश करने व गांव के सरपंच व उसके परिजनों पर हमला करने के आरोप में करीब 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस संबंधी हरीपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी अड्डा गगुबूहा ने थाना झब्बाल में पुलिस को बताया कि उसका पिता बलबीर सिंह अड्डा गगुबूहा की पंचायत का सरपंच है। 8 दिसम्बर को वह अड्डा गगुबूहा में पंचायत द्वारा गलियां व नालियां पक्की करवाने के विकास कार्य का सर्वेक्षण कर रहा था।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे साधा सिंह पुत्र संता सिंह निवासी गगुबूहा, नवदीप सिंह नवी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पंजवड़ बहका, शिंदरपाल सिंह मान पुत्र सज्जन सिंह निवासी गगुबूहा, गुरवंत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी गगुबूहा, कश्मीर सिंह उर्फ सीता पुत्र निशान सिंह, परमजीत सिंह पूर्व सरंपच पुत्र सुच्चा सिंह, सरबजीत सिंह उर्फ साबा पुत्र बाग सिंह, चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी पुत्र गुलजार सिंह, जोधबीर सिंह उर्फ जोधा व सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र समुंद सिंह सभी निवासी गगुबूहा के साथ 4-5 अज्ञात व्यक्ति गाडियों में सवार होकर आए व गली में चल रहे काम को रोक दिया।

उक्त सभी आरोपी उसके पिता के साथ विवाद करने लगे। इस दौरान साधा सिंह व परमजीत सिंह के साथियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। उन्होंने कुछ हवाई फायर भी किए। उन्हें काफी चोटें लगीं जोकि अब अस्पताल में उपचाराधीन है। इस संबंधी ए.एस.आई. हरसा सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!