Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 11:02 AM
ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में गाली-गलौच करने से रोकने वाले एक हवालाती को बंदियों ने घातक हथियारों से हमला कर घायल कर दिया, जिसे तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया।
लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में गाली-गलौच करने से रोकने वाले एक हवालाती को बंदियों ने घातक हथियारों से हमला कर घायल कर दिया, जिसे तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार जेल की बैरक नंबर-1 में कुछ बंदी आपसी लेन-देन के चलते एक अन्य बंदी से गाली-गलौच कर रहे थे। इतने में बैरक नंबर-7 में रहने वाले हवालाती हनी कुमार ने उक्त बंदियों को गाली-गलौच करने से रोकने का प्रयास किया तो कुछ बंदियों ने घातक हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल की गंभीर हालत को देखते हुए जेल अस्पताल के डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। सिर-पांव पर गहरी चोटें आने के कारण उसे करीब 5 टांके लगे बताए जा रहे हैं।उधर, जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडैंट मंजीत सिंह टिवाणा ने बताया कि बंदियों के 2 ग्रुपों में मारपीट होने के उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले आरोपी बंदियों के विरुद्ध जेल मैनुअल के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।