Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 05:39 PM
नगर से सटे मामून सैन्य स्टेशन में तैनात 5 बिहार रेजिमैंट में जवान की मौत हो गई।
पठानकोट(शारदा, मनिन्द्र): नगर से सटे मामून सैन्य स्टेशन में तैनात 5 बिहार रेजिमैंट में जवान की मौत हो गई।
मामून थाना के ए.एस.आई. केवल सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें यूनिट के सूबेदार बिनमरी साबर ने सूचित किया कि उनकी यूनिट में तैनात लांस नायक दुर्गा मुंडा (37) निवासी झारखंड सुबह 6.25 बजे अचानक बीमार हो गया। इस पर उसे तुरन्त यूनिट के एम.आई. रूम ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। ए.एस.आई. केवल सिंह ने बताया कि मृतक परिजनों को सूचित कर दिया गया है।