रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल ने जमानत के लिए लगाई अर्जी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 12:17 PM

apply for bail in court

रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल ने अपनी जमानत के लिए अर्जी माननीय एडीशनल सैशन जज मोहम्मद गुलजार की अदालत में लगा दी है। अपने एडवोकेट कुंदन सिंह नागरा द्वारा ग्रेवाल ने जमानत की अर्जी लगाई है। इस पर 4 जनवरी को सुनवाई होगी। दूसरी तरफ विजीलैंस...

पटियाला(बलजिन्द्र): रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल ने अपनी जमानत के लिए अर्जी माननीय एडीशनल सैशन जज मोहम्मद गुलजार की अदालत में लगा दी है। अपने एडवोकेट कुंदन सिंह नागरा द्वारा ग्रेवाल ने जमानत की अर्जी लगाई है। इस पर 4 जनवरी को सुनवाई होगी। दूसरी तरफ विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ग्रेवाल की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। 

यहां यह वर्णनीय है कि रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो पटियाला की तरफ से आय से ज्यादा खर्च और जायदाद के तहत केस दर्ज किया गया है। विजीलैंस ने 21 दिसम्बर को केस दर्ज किया था, परंतु 13 दिन बाद भी ग्रेवाल की गिरफ्तारी नहीं हुई।

हलांकि विजीलैंस की तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है कि ग्रेवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। दूसरी तरफ विजीलैंस की ढीली कार्रवाई के कारण सुरजीत ग्रेवाल ने अपनी जमानत की अर्जी लगा दी है।  विजीलैंस की तरफ से दर्ज किए गए केस में दावा किया गया था कि साल 1999 से 31 मार्च 2014 तक ग्रेवाल की कुल आय लगभग 2 करोड़ थी और इस समय दौरान ग्रेवाल ने 12 करोड़ के लगभग खर्च किया और जायदाद बनाई थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!