Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 02:44 PM
राजपुरा की एक स्कूल प्रिंसीपल ने कांग्रेस के राजपुरा से एम.एल.ए. हरदयाल सिंह कंबोज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पटियालाः राजपुरा की एक स्कूल प्रिंसीपल ने कांग्रेस के एम.एल.ए. हरदयाल सिंह कंबोज के खिलाफ शारीरिक तथा मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने शिकायत वूमैन कमीशन को देते कहा कि स्कूल में गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने पर एम.एल.ए. हरदयाल सिंह कंबोज द्वारा उनका मानसिक तथा शारीरिक तौर पर शोषण किया जा रहा है। कंबोज तथा उनके समर्थक उन्हें धमकी दे रहे है। उन्होंने कहा कि एम.एल.ए. कम्बोज के कहने पर स्कूल में गलत काम हो रहे हैं। उनकी शह पर छात्रों को गलत ढंग से पास किया जा रहा है। जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार को पंजाब में अभी कुछ माह ही हुए हैं। यह दूसरा मामला है जब कांग्रेसी विधायक विवादों में आए हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री तथा विधायक राणा गुरजीत अवैध रेत खनन मामले में विवादों में थे।