Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 04:54 PM
अटारी सरहद पर लहराया गया देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फिर से लहराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को चेतावनी दी है।
अमृतसरः अटारी सरहद पर लहराया गया देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फिर से लहराने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को चेतावनी दी है। भाजपा के सीनियर नेता अनिल जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जानबूझ कर उनकी तरफ से लगाए इस तिरंगे को हटाया है। उन्होंने कहा कि रोजाना हजारों की संख्या में अटारी बार्डर पर लोग देश भक्ति का जज्बा लेकर आते हैं और यहां ध्वज की जगह सिर्फ़ खाली पोल देख कर वह निराश हो कर वापस लौट रहे हैं। जोशी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द यहां राष्ट्रीय धवज फिर से लहराया जाए ।
350 फुट ऊंचाई वाले तिरंगे की लंबाई 120 फुट और चौड़ाई 80 फुट थी परन्तु अब इसकी लंबाई घटा कर 90 फुट और चौड़ाई 60 फुट कर दी गई है और यह देश का सब से ऊंचा राष्ट्रीय धवज है। बता दें कि भारत की तरफ से सब से ऊँचा धवज लहराने के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी ऐसा ही ऊंचा झंडा लहराया गया था।