Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 10:01 AM
गत 6 दिसम्बर को दशहरा पार्क के नजदीक हुए अमरीक सिंह मीका कत्लकांड के संबंध में आई.जी. जालन्धर रेंज अर्पित शुक्ला ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। आई.जी. शुक्ला ने पुलिस स्टेशन गढ़दीवाला में पुलिस अधिकारियों के साथ कत्लकांड संबंधी एक...
गढ़दीवाला(जितेन्द्र): गत 6 दिसम्बर को दशहरा पार्क के नजदीक हुए अमरीक सिंह मीका कत्लकांड के संबंध में आई.जी. जालन्धर रेंज अर्पित शुक्ला ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। आई.जी. शुक्ला ने पुलिस स्टेशन गढ़दीवाला में पुलिस अधिकारियों के साथ कत्लकांड संबंधी एक बैठक भी की जिसमें डी.आई.जी. जालन्धर रेंज जसकर्ण सिंह, एस.एस.पी. होशियारपुर जे. इलनचेलियन, एस.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी. दसूहा राजिन्द्र शर्मा, डी.एस.पी.(डी.) गुरजीत पाल सिंह, थाना प्रमुख जसकंवल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत दौरान आई.जी. शुक्ला ने कहा कि पुलिस बड़ी गंभीरता के साथ अमरीक सिंह कत्लकांड की जांच कर रही है। यह तो पता ही है कि किन लोगों ने यह कत्ल करवाया है, लेकिन किन लोगों ने कत्ल किया है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर लोगों के सामने लाया जाएगा।
अमरीक सिंह के पारिवारिक सदस्यों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनका अंतिम संस्कार न करने संबंधी पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री शुक्ला ने कहा कि यह परिवार की मर्जी है। या तो यह बात हो कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है? सारा पुलिस प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात एक रहा है। सीनियर लैवल पर तफ्तीश की जा रही है जिसका मेन मकसद है कि हम उन लोगों तक पहुंचें, जिन्होंने कत्ल किया है। हमें पता था कि अमरीक सिंह को खतरा है, इसलिए उसे सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई थी।
दूसरी तरफ घटना के आज 8 दिन बाद भी अमरीक सिंह के परिवार द्वारा उसका अंतिम संस्कार नहीं किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण परिवार में भारी रोष पाया जा रहा है कि कत्लकांड के इतने दिन बीत जाने के बाद भी दोषी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी अनुसार गत देर सायं डी.एस.पी. दसूहा राजिन्द्र शर्मा तथा एस.एच.ओ. गढ़दीवाला जसकंवल सिंह अमरीक सिंह के घर गए थे जिनके समक्ष पारिवारिक सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने कारण गहरा रोष जाहिर किया।