अकाली दल अमृतसर के जिलाध्यक्ष जत्थेदार कुस्सा गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 01:17 PM

akalo dal amritsar leader arrest

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिलाध्यक्ष जत्थेदार हरपाल सिंह कुस्सा को आज जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों की हिदायतों पर थाना बधनी कलां की पुलिस ने सुबह साढ़े 4 बजे घर से गिरफ्तार कर लिया।

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिलाध्यक्ष जत्थेदार हरपाल सिंह कुस्सा को आज जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों की हिदायतों पर थाना बधनी कलां की पुलिस ने सुबह साढ़े 4 बजे घर से गिरफ्तार कर लिया।

जत्थेदार कुस्सा की गिरफ्तारी का कारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए यू.के. निवासी जगतार सिंह जग्गी जौहल को बाघापुराना की अदालत में पेश करना बताया जा रहा है। पुलिस को खदशा था कि इलाके के पंथक सिख नेता बड़ी संख्या में आज बाघापुराना में जग्गी जौहल की पेशी मौके एकत्रत हो सकते हैं, जिसके डर से थाना बधनी कलां की पुलिस ने जत्थेदार कुस्सा को गिरफ्तार किया था। जत्थेदार कुस्सा को दोपहर बाद रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस सिख कौम से धक्केशाही कर रही : जत्थेदार कुस्सा
पुलिस की रिहाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते जत्थेदार कुस्सा ने अपनी गिरफ्तारी पर सख्त एतराज जताते कहा कि पंजाब में सिख नौजवानों को बिना वजह तंग-परेशान किया जा रहा है। जत्थेदार कुस्सा ने कहा कि उन्हें मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन की सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री बादल के राज्य में कोई फर्क नहीं दिख रहा। मौजूदा कांग्रेस की सरकार भी सिख कौम से धक्केशाही कर रही है। अकाली दल अमृतसर के यूथ नेता मंजीत सिंह मल्ला, बलराज सिंह खालसा, गुरजंट सिंह समालसर, अंग्रेज सिंह तख्तूपुरा, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह जवाहर सिंह वाला, बलतेज सिंह पत्तों आदि नेताओं ने जत्थेदार कुस्सा की गिरफ्तारी की सख्त शब्दों में ङ्क्षनदा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!