Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 05:38 PM
सिटी पुलिस द्वारा समाना के एक अकाली पार्षद के 2 पुत्रों के खिलाफ अशलील छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
समाना(अशोक): सिटी पुलिस द्वारा समाना के एक अकाली पार्षद के 2 पुत्रों के खिलाफ अशलील छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
घड़ामी पत्ती निवासी पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह गत 9 जनवरी को वह ट्यूशन पढ़ने के बाद सांय को अपने घर को वापिस आ रही थी। जब वह पार्षद राज कुमार की आटा चक्की के पास पहुंची तो पार्षद के दोनों लड़के गौतम कुमार और अशोक कुमार आटा चक्की पर खड़े थे। दोनो भाईयों ने गाली गलौच कर उसे बीच रास्ते में ही घेर लिया। इस दौरान गौतम कुमार ने उसकी बाजु पकड़ कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर अशोक कुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
शोर सुन कर आटा चक्की के पास में ही रहते उसके घर के सदस्य मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों भाई उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर सिटी पुलिस ने गौतम कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस सबंधी पार्षद राज कुमारसे सपर्क करने पर उनका कहना है कि उसे राजनीतिक तौर पर प्रेशान करने के लिए उसके दो लड़को के खिलाफ झुठा केस दर्ज किया गया है।