Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 04:12 PM
नगर के प्रसिद्ध भंगड़ा कोच सतनाम सिंह बंदेश उर्फ सत्ता बाई के कत्ल को 8 माह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक उसके कातिलों का कोई सुराग नहीं लगा पाई और कत्ल साबित होने के बावजूद अभी तक कातिल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कत्ल पुलिस के लिए एक पहेली बनकर रह...
समाना(शशिपाल): नगर के प्रसिद्ध भंगड़ा कोच सतनाम सिंह बंदेश उर्फ सत्ता बाई के कत्ल को 8 माह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक उसके कातिलों का कोई सुराग नहीं लगा पाई और कत्ल साबित होने के बावजूद अभी तक कातिल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कत्ल पुलिस के लिए एक पहेली बनकर रह गया है।
इस संबंध में मृतक सत्ता बाई के चाचा जोङ्क्षगद्र सिंह वंदेशा व भाई गुरनाम सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2017 की रात में अचानक घर से लापता हुए सतनाम सिंह पुत्र महिंद्र सिंह की बाइक शहर के समीप भाखड़ा नहर किनारे 23 मार्च को बरामद हुई थी, जबकि सत्ता बाई का रस्सियों से बंधा शव 27 मार्च को भाखड़ा नहर खनोरी हैड के नजदीक बरामद हुआ।
डाक्टरों ने पोस्टमार्टम उपरांत तेजधार हथियारों से मृतक का कत्ल होने बारे पुष्टि की, जिस के बाद परिवार के बयानों के आधार पर सत्ता बाई की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें काबू करने उपरांत जांच बाद छोड़ दिया गया। सत्ता बाई के परिजनों के अनुसार आरोपियों को काबू करने के बाद छोड़ देना शंका के घेरे में रहा है। पिछले कई माह से उन्हें कातिलों के नजदीक पहुंचने व जल्द पकडऩे का विश्वास दिलाया जाता रहा, लेकिन सत्ता बाई के कातिल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
उन्होंने इस मामले में राजनीतिक दखल की शंका जाहिर करते हुए कहा कि इन हालातों में कहीं यह कत्ल का मामला ठप्प होकर न रह जाए और मृतक के 2 बच्चे इंसाफ प्राप्त करने से वंचित न रह जाएं। उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की। इस संबंधी डी.एस.पी. राजविंद्र सिंह ने इसे अंधा कत्ल बताते हुए कहा कि इस मामले की जांच सी.आई.ए. स्टाफ तथा वह खुद कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।