आम आदमी पार्टी ने मिनी सचिवालय व थाने के समक्ष दिया धरना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 12:33 PM

aap protest

निगम चुनावों में हुई धक्केशाही के विरोध में आज मिनी सचिवालय व थाना लाहौरी गेट के बाहर आम आदमी पार्टी ने धरना दिया। उनकी ओर से निगम चुनावों में हुई धक्केशाही व पार्टी वर्करों को गिरफ्तार करने का विरोध किया जा रहा था। धरने में आम आदमी पार्टी के नेता...

पटियाला(बलजिन्द्र, राणा): निगम चुनावों में हुई धक्केशाही के विरोध में आज मिनी सचिवालय व थाना लाहौरी गेट के बाहर आम आदमी पार्टी ने धरना दिया। उनकी ओर से निगम चुनावों में हुई धक्केशाही व पार्टी वर्करों को गिरफ्तार करने का विरोध किया जा रहा था। धरने में आम आदमी पार्टी के नेता डा. बलबीर सिंह, करनवीर सिंह टिवाणा व अन्य नेता विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। 

धरने के दौरान पुलिस ने डा. बलबीर सिंह, करनवीर सिंह टिवाणा, जिला प्रधान ज्ञान सिंह मंगो, जरनैल सिंह मन्नू, गुरदीप सिंह दित्तुपुर, ‘आप’ के उम्मीदवार राज कुमार सहित कुल 17 नेताओं को हिरासत में लिया गया और थाना लाहौरी गेट ले जाया गया। धरने में विशेष तौर पर पार्टी के उप प्रधान व सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बन कर रह गया। 

वह यहां थाना लाहौरी गेट में आम आदमी पार्टी के गिरफ्तार वर्करों और सीनियर नेताओं को मिलने के लिए पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से निगम चुनावों में लोकतंत्र का कत्ल किया गया, उसके बराबर की उदाहरण और कहीं नहीं मिलती। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले लोगों को गुमराह करके विधान सभा चुनाव जीता और उसके बाद एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जब निगम चुनावों में कांग्रेस को शीशा दिखाने की बारी आई तो यहां लोगों से वोट डालने का अधिकार ही छीन लिया। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को समझ लेना चाहिए कि पंजाब के लोग सरकार की कारगुजारी से खुश नहीं हैं, बजाय लोगों की बात समझने के लोगों से उनके वोट का अधिकार ही छीन लिया। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की गुंडागर्दी को माननीय हाईकोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कभी भी किसी से धक्केशाही नहीं की है। इस अवसर पर देव मान नाभा, इंद्रजीत सिंह संधू सनौर, संदीप बंधू, जगतार राजला, जस्सी सुहियांवाला नाभा इत्यादि विशेष तौर पर हाजिर थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!