Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 03:30 PM
एक्टिवा से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति ने गत दिवस पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी हंडियाया के हैड कांस्टेबल शेर सिंह ने बताया कि मृतक हंसराज सिंह पुत्र नाहर सिंह वासी कालेके 21 दिसम्बर को एक्टिवा पर हंडियाया से खुड्डी...
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): एक्टिवा से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति ने गत दिवस पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी हंडियाया के हैड कांस्टेबल शेर सिंह ने बताया कि मृतक हंसराज सिंह पुत्र नाहर सिंह वासी कालेके 21 दिसम्बर को एक्टिवा पर हंडियाया से खुड्डी कलां को जा रहा था जो किसी कारण एक्टिवा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। गत दिवस हंसराज सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के लड़के गुरचरण सिंह के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई शुरू कर दीहै।