Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 02:47 PM
खाना बनाते समय गैस सिलैंडर में आग लगने से वेहड़े के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से कहीं सिलैंडर फट न जाए, क्वार्टरों में रहने वाले लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। आग तेजी से कमरे में फैल गई जिसके बाद आसपास बने क्वार्टरों की ओर बढऩे लगी।
लुधियाना (मुकेश): खाना बनाते समय गैस सिलैंडर में आग लगने से वेहड़े के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से कहीं सिलैंडर फट न जाए, क्वार्टरों में रहने वाले लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। आग तेजी से कमरे में फैल गई जिसके बाद आसपास बने क्वार्टरों की ओर बढऩे लगी।
किराए के कमरे में रह रहे सङ्क्षतद्र कुमार ने कहा कि सुबह जब वो गैस चूल्हे पर खाना पकाने लगा तभी अचानक से सिलैंडर में आग लग गई। वो जान बचाकर बाहर की ओर भागा तभी आग कमरे में फैलने के बाद बाहर बने क्वार्टरों की ओर बढऩे लगी जिसके बाद लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाडियां भी पहुंच गई। लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए रेत डाली गई। दमकल की गाडिय़ों ने किसी तरह सिलैंडर व क्वार्टरों में लगी आग बुझाई।