Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 08:22 AM
नव वर्ष के पहले दिन लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट मात्र 500 मीटर की लो विजीबिलिटी के कारण रद्द होने से लुधियाना के 51 पैसेंजर्स को मायूस होकर घर लौटना पड़ा जबकि दिल्ली से 35 पैसेंजर्स ने 70 सीटर एयरक्राफ्ट ए.टी.आर. -72 में लुधियाना आना था।
लुधियाना (स.ह.): नव वर्ष के पहले दिन लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट मात्र 500 मीटर की लो विजीबिलिटी के कारण रद्द होने से लुधियाना के 51 पैसेंजर्स को मायूस होकर घर लौटना पड़ा जबकि दिल्ली से 35 पैसेंजर्स ने 70 सीटर एयरक्राफ्ट ए.टी.आर. -72 में लुधियाना आना था। अलायंस एयर की शनिवार को वर्ष 2017 की अंतिम फ्लाइट भी पुअर बिजीबिलिटी के कारण कैंसिल हो गई थी। अलायंस एयर के मैनेजर सुखदेव सिंह के मुताबिक आज बेहद धुंध होने से दोपहर 2 बजे बिजिबिलिटी मात्र 500 मीटर थी।
साहनेवाल एयरपोर्ट पर डी.वी.ओ.आर. स्थापित होने के कारण 5000 मीटर की विजीबिलिटी की बजाय मात्र 1500 मीटर की विजीबिलिटी में ही एयरक्राफ्ट टेक ऑफ और लैंड कर सकता है। इंडस्ट्री की मांग है कि साहनेवाल एयपोर्ट को अपग्रेड किया जाए और लगातार फ्लाइटें चलाने के लिए इन्सट्रमैंट लैंडिंग सिस्टम (आई.एल.एस.) स्थापित किया जाए।