विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 5 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 01:42 PM

5 injured in road accident

कपूरथला व आस-पास के विभिन्न स्थानों पर हुई 3 सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों के घायल होने का समाचार है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मनजीत सिंह (25) पुत्र गुरदीप...

कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के विभिन्न स्थानों पर हुई 3 सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों के घायल होने का समाचार है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मनजीत सिंह (25) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव लक्खन खोले ने बताया कि वह हमीरा गांव के निकट पैदल आ रहा था कि एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने उसे पीछे से आकर टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस कर्मियों द्वारा उसे सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया गया। इसी तरह सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचार करवा रहे मनजीत सिंह (20) पुत्र जंग सिंह निवासी बक्करखाना चौक कपूरथला ने बताया कि वह अमृतसर से मोटरसाइकिल द्वारा वापस अपने घर आ रहा था। जब वह सुभानपुर रोड पर पहुंचा तो सड़क के बीच आए गहरे गड्ढे के कारण उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और 108 एंबुलैंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन जसविन्द्र सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी गांव दबुर्जी कपूरथला ने बताया कि वह पी.सी.आर. विंग में तैनात है। वीरवार को जब वह कुष्ठ आश्रम मार्ग पर जम्मू पैलेस के निकट अपनी टीम के साथ नाके पर मौजूद था, इसी दौरान सामने से आए मोटरसाइकिल सवार बलवंत सिंह (15) पुत्र कुलविन्द्र सिंह निवासी मल्लूवाल, फिरोजपुर व रमन (14) पुत्र जग्गा सिंह निवासी गांव नवां पिंड भट्ठे ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक बलवंत सिंह व रमन भी घायल हो गए। सभी को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!