Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 12:19 PM
थाना सिटी संगरूर पुलिस ने 5 लोगों को जुआ खेलते नकदी सहित काबू किया है। हवलदार जगतार सिंह गश्त दौरान भगत सिंह चौक संगरूर पर मौजूद था तो मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी रणजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी ईलवाल खेड़ी, गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत.....
संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): थाना सिटी संगरूर पुलिस ने 5 लोगों को जुआ खेलते नकदी सहित काबू किया है। हवलदार जगतार सिंह गश्त दौरान भगत सिंह चौक संगरूर पर मौजूद था तो मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी रणजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी ईलवाल खेड़ी, गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी दशमेश नगर संगरूर व अशोक कुमार पुत्र दलीप कुमार वासी जीवन नगर संगरूर कमल पैलेस के आगे सरेआम जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कर उक्त अरोपियों को काबू कर 52 पत्ते ताश व 9200 रुपए बरामद किए। वहीं हवलदार सुखराज सिंह दौराने गश्त फव्वारा चौक संगरूर पर मौजूद थे तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि आरोपी सुमेर सिंह पुत्र तारा चंद वासी भोला टायरों वाली गली शेखुपुरा बस्ती संगरूर व सुखविन्द्र सिंह पुत्र राज कुमार वासी गली नंबर 7 राम बस्ती संगरूर भाला बस्ती पशु अस्पताल के आगे सरेआम जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कर उक्त आरोपियों को नकदी सहित काबू कर लिया है।