Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 10:03 AM
लिस ने 4 लोगों को लूटपाट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में असला बरामद किया। एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि मानसा रोड टी-प्वाइंट हंडिआया के पास 4 व्यक्ति लूटपाट...
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने 4 लोगों को लूटपाट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में असला बरामद किया। एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि मानसा रोड टी-प्वाइंट हंडिआया के पास 4 व्यक्ति लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं।
मौके पर जाकर उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान एकम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ख्याली, जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सू पुत्र कुलवंत सिंह निवासी कुतबा, गगनदीप सिंह पुत्र दविन्द्र सिंह निवासी कुतबा व कुलविन्द्र सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी कालेके के रूप में हुई। पुलिस को उनसे 4 पिस्तौलें 32 बोर देसी, 7 जिन्दा कारतूस व एक कार भी बरामद हुई है।
2 आरोपियों के विरुद्ध पहले भी हैं मामले दर्ज
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में 3 लोग पाला सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पंडोरी, अमना तथा लाली भी हैं। एस.एस.पी. ने बताया कि इन 3 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए कुलविन्द्र सिंह के विरुद्ध पहले भी चोरी का मुकद्दमा दर्ज है, जबकि गगनदीप सिंह के विरुद्ध अवैध शराब रखने का केस दर्ज है।
2 महीनों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद : एस.एस.पी.
एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि गत पुलिस ने नशों के विरुद्ध अभियान शुरू किया हुआ है। 2 महीनों में 34 केस दर्ज करके 47,000 नशीली गोलियां, 2 किलो 880 ग्राम अफीम, 28 किलो भुक्की, 52 नशीली शीशियां, 140 ग्राम हैरोइन, 3 किलो भांग बरामद की गई है। इसी प्रकार कुल 74 एक्साइज के मामले दर्ज कर 5,500 शराब की बोतलें, 90 लीटर लाहन बरामद की गई है। इस मौके पर एस.पी.डी. सुखदेव सिंह विर्क, डी.एस.पी. कुलदीप सिंह विर्क व सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह भी उपस्थित थे।