Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 08:08 AM
थाना घनिए-के-बांगर व घुमाण की पुलिस ने हैरोइन बरामद करते हुए एक महिला व 3 लोगों को काबू किया है।
बटाला (बेरी): थाना घनिए-के-बांगर व घुमाण की पुलिस ने हैरोइन बरामद करते हुए एक महिला व 3 लोगों को काबू किया है। जानकारी अनुसार ए.एस.आई. संतोख सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दौरान-ए-गश्त पुल डे्रन तलवंडी भर्थ के निकट से सिमरनजीत कौर पत्नी रमेश सिंह निवासी तलवंडी भार्थ को 5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध थाना घनिए-के-बांगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया है।इसी तरह, ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने जसपाल सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी बिजलीवाल को 10 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध थाना घनिए-के-बांगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया है।
उधर, थाना घुमाण के ए.एस.आई. बाबू राम ने दौरान-ए-गश्त जगरूप सिंह पुत्र परमिन्द्र सिंह निवासी सखोवाल व मान सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी सखोवाल को 2 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार करने के बाद इन दोनों के विरुद्ध थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया है।