Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 10:46 AM
नाबालिग लड़की की शादी करने वाले 4 लोगों पर मूनक पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
मूनक (वरतिया): नाबालिग लड़की की शादी करने वाले 4 लोगों पर मूनक पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मेला सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी फतेहपुरी थाना टोहाना ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की जसवीर कौर (12) जो उसकी तलाकशुदा पत्नी गुरमीत कौर उर्फ कविता पुत्री बसाऊ राम निवासी भोड़ी थाना टोहाना के पास रह रही थी। उसका उसने जगतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मनियाना के साथ विवाह कर दिया। उसने बताया कि यह विवाह करवाने में उमापति पत्नी बघेरा सिंह निवासी मनियाना और फौजा सिंह पुत्र गरजा सिंह निवासी हमीरगढ़ का अहम रोल था। पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन जालंधर भेज दिया है।