Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 10:24 AM
दसूहा में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गए जिनको दसूहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 2 घायलों को जालंधर रैफर कर दिया गया।
दसूहा (झावर): दसूहा में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गए जिनको दसूहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 2 घायलों को जालंधर रैफर कर दिया गया।
ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि इन तीनों घायलों की पहचान सूरज पुत्र छोटे लाल, मुन्ना पुत्र लज्जा राम, अनिल पुत्र राकेश कुमार निवासी यू.पी. के तौर पर हुई है। इस संबंधी अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।