Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 03:06 PM
थाना सदर पट्टी के ए.एस.आई. गुरबख्श सिंह ने गश्त दौरान गांव चूसलेवड़ निवासी बलबीर चंद पुत्र कस्तूरी लाल से 200 नशीली गोलियां बरामद कीं। इसी प्रकार थाना खेमकरण के ए.एस.आई....
तरनतारन (रमन) : थाना सदर पट्टी के ए.एस.आई. गुरबख्श सिंह ने गश्त दौरान गांव चूसलेवड़ निवासी बलबीर चंद पुत्र कस्तूरी लाल से 200 नशीली गोलियां बरामद कीं। इसी प्रकार थाना खेमकरण के ए.एस.आई. नरिन्द्र सिंह ने गांव दूहल कोहना निवासी गुरबीर सिंह पुत्र हंसा सिंह को काबू कर 50 ग्राम हैरोइन बरामद की।
थाना वल्टोहा के एच.सी. सुखजिन्द्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दयाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी माहणेके के घर पर छापेमारी करके 36930 मि.ली. अवैध शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार किया।