Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 05:25 PM
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बी.एस.एफ की 87 बटालियन के जवानों नेफिरोजपुर सैक्टर की बी.ओ.पी. वान में सर्च अभियान चलाकर वहां से पाक समगलरों की तरफ से रखी गई 4 किलो 400 ग्राम हैरोइन बरामद की है। उक्त हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 करोड़...
फिरोजपुर(वरिन्द्र शर्मा): अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बी.एस.एफ की 87 बटालियन के जवानों नेफिरोजपुर सैक्टर की बी.ओ.पी. वान में सर्च अभियान चलाकर वहां से पाक समगलरों की तरफ से रखी गई 4 किलो 400 ग्राम हैरोइन बरामद की है। उक्त हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 करोड़ रुपए के करीब है।
बी.एस.एफ के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाक तस्करों की तरफ से फिरोजपुर सैक्टर की बी.ओ.पी के जरिए हैरोइन की खेप भेजी जा रही है। इसके चलते बी.एस.एफ की 87 बटालियन के जवानों ने विशेष सर्च अभियान चलाकर बी.ओ.पी वान से चार पैकेट हैरोइन बरामद की है।