Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 07:57 AM
दोरांगला पुलिस ने 2 महिलाओं को शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए दोरांगला पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलजिन्द्र सिंह ने बताया कि सहायक सब-इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि अड्डा...
दोरांगला/गुरदासपुर (विनोद,नंदा): दोरांगला पुलिस ने 2 महिलाओं को शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए दोरांगला पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलजिन्द्र सिंह ने बताया कि सहायक सब-इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि अड्डा गाहलड़ी के पास एक महिला पुलिस पार्टी को देखकर वापस जाने लगी। पुलिस ने उस पर काबू पा लिया। उससे 6750 मिली लीटर शराब बरामद की गई। आरोपी महिला की पहचान कमलेश पत्नी राज कुमार निवासी बाऊपुर के रूप में हुई।
इसी तरह एक अन्य मामले में सहायक सब-इंस्पैक्टर रमन लता पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रही थी कि अड्डा गाहलड़ी से कुछ दूरी पर 1 महिला पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुडऩे लगी। पुलिस ने उस पर काबू पाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पूजा पत्नी अरजिन्द्र कुमार निवासी बाऊपुर बताया। उससे 7500 मिली लीटर शराब बरामद हुई है।