Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 11:47 AM
मोगा पुलिस द्वारा भगौड़े आरोपियों को काबू करने के लिए चलाई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने दुष्कर्म तथा मारपीट के 2 कथित आरोपियों को करीब 3 साल बाद काबू किया। पुलिस ने इन्हें आज अदालत में पेश किया। अदालत ने उक्त दोनों आरोपियों को ज्यूडीशियल...
मोगा (आजाद) : मोगा पुलिस द्वारा भगौड़े आरोपियों को काबू करने के लिए चलाई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने दुष्कर्म तथा मारपीट के 2 कथित आरोपियों को करीब 3 साल बाद काबू किया। पुलिस ने इन्हें आज अदालत में पेश किया। अदालत ने उक्त दोनों आरोपियों को ज्यूडीशियल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित लड़की की शिकायत पर 30 अप्रैल 2015 को बाघापुराना पुलिस द्वारा सुखदेव सिंह, जगदीप सिंह तथा कुछ अन्य के खिलाफ दुष्कर्म एवं मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गांव चन्नूवाला में अपनी एक सहेली के घर मिलने के लिए आई थी। वहां रात के समय कथित आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
सी.आई.ए. प्रभारी ने बताया कि दोनों कथित आरोपी पुलिस के काबू नहीं आ रहे थे, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थानेदार केवल सिंह, जसविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित चन्नूवाला नहर के पास से जा दबोचा।