Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 07:23 AM
पंजाब में पड़ रही भीषण ठंड के चलते शहर में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों की पुलिस ने शिनाख्त करवाने के प्रयास किए लेकिन उनकी पहचान न हो सकी।
जालंधर (शौरी): पंजाब में पड़ रही भीषण ठंड के चलते शहर में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों की पुलिस ने शिनाख्त करवाने के प्रयास किए लेकिन उनकी पहचान न हो सकी।
शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पहली घटना में न्यू दाना मंडी के पास पुलिस को करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। दूसरे मामले में रेलवे स्टेशन के बाहर ठंड लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगडऩे पर 108 एम्बुलैंस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी बीते दिन मौत हो गई।