Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:28 PM
दशमेश नगर मोगा निवासी बूटा सिंह ने अपने दामाद पर अपने साथी सहित उसे घेरकर मारपीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार बूटा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ने कहा कि...
मोगा (आजाद): दशमेश नगर मोगा निवासी बूटा सिंह ने अपने दामाद पर अपने साथी सहित उसे घेरकर मारपीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार बूटा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ने कहा कि उसकी बेटी की शादी मोहनजीत सिंह निवासी बलदेव नगर, मोगा के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच अदालत में केस चल रहा है, लेकिन दामाद बेटी तथा दोहतों को जबरन घर ले जाना चाहता है। 15 जनवरी को जब वह अपने घर में मौजूद थे तो दामाद अपने एक अन्य साथी सहित उनके घर के सामने आकर गाली-गलौच करने लगा।
इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गेट पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। इस पर जब वह पुलिस को सूचित करने के लिए थाने जा रहे थे तो कथित आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर मारपीट की। शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग निकले। जांच अधिकारी सहायक थानेदार मोहकम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी साऊथ मोगा में मामला दर्ज कर उन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।