Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 01:52 PM
कपूरथला-सुल्तानपुर मार्ग पर आर.सी.एफ के निकट मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला-सुल्तानपुर मार्ग पर आर.सी.एफ के निकट मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुखदेव सिंह (55) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव सैदपुर ने बताया कि वह जालंधर से अपना काम खत्म करने के बाद गांव वापस जा रहा था। जब वह रेल डिब्बा कारखाना गेट के पास पहुंचा तो वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद उसे लग गई, जिससे उसका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह घायल हो गया।