Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 07:32 AM
गोराया से 5 पेटी अवैध शराब लेकर आ रहे 2 सगे भाइयों को थाना सदर की पुलिस ने एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना सदर में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
जालंधर (महेश): गोराया से 5 पेटी अवैध शराब लेकर आ रहे 2 सगे भाइयों को थाना सदर की पुलिस ने एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना सदर में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह औलख ने बताया कि ए.एस.आई. मुखत्यार सिंह ने समेत पुलिस पार्टी समेत टी-प्वाइंट भोडे सपराए में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान दीवाली गांव की तरफ से आ रहे तेज-रफ्तार पीले व काले रंग के थ्री-व्हीलर को चैकिंग के लिए रोका, जिसमें सवार 2 सगे भाइयों ने अपना नाम अभिषेक व अक्षय गिल उर्फ हनी दोनों पुत्र बलदेव राज निवासी रिषी नगर, नजदीक रेलवे स्टेशन थाना नई बारादरी जालंधर बताया। पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों ने यह शराब चौगिट्टी चौक में उतारनी थी। एस.एच.ओ. औलख ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। ऑटो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।