Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 11:26 AM
यहां की थाना सदर की पुलिस पार्टी ने 2 आरोपियों सतिन्द्र सिंह और रजिन्दर सिंह निवासी डोगर बस्ती फरीदकोट को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार जब सहायक थानेदार जगदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो पिपली में मुखबिर...
फरीदकोट(राजन): यहां की थाना सदर की पुलिस पार्टी ने 2 आरोपियों सतिन्द्र सिंह और रजिन्दर सिंह निवासी डोगर बस्ती फरीदकोट को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार जब सहायक थानेदार जगदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो पिपली में मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त दोनों आरोपी बाइक चोरी करके बेचने के आदी हैं।
मुखबिर ने यह भी सूचना दी कि यदि लिंक रोड पिपली में रेड की जाए तो उनको चोरी की बाइक सहित काबू किया जा सकता है। इस पर जब पुलिस पार्टी की तरफ से रेड मारी गई तो उक्त दोनों आरोपियों को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया गया।