Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 10:32 AM
भारतीय किसान यूनियन की बैठक आज गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ब्रह्मके ने कहा कि पंजाब सरकार ने गन्ने के भाव में महज 10 रुपए की बढ़ौतरी करके किसानों के साथ मजाक किया है।
मोगा/बाघापुराना (ग्रोवर/ राकेश): भारतीय किसान यूनियन की बैठक आज गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ब्रह्मके ने कहा कि पंजाब सरकार ने गन्ने के भाव में महज 10 रुपए की बढ़ौतरी करके किसानों के साथ मजाक किया है।
कैप्टन सरकार ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री किसानों से ज्यादा शूगर मिलों के दबाव में हैं। जिलाध्यक्ष ब्रह्मके ने कहा कि अगर हरियाणा और यू.पी. की शूगर मिलें हर वर्ष पंजाब से 20 रुपए अधिक गन्ने का भाव दे सकती हैं तो पंजाब की मिलें क्यों नहीं।
बैठक में पंजाब सरकार द्वारा घोषित किए गन्ने के नए मूल्य को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। उधर, भारतीय किसान यूनियन बाघापुराना की बैठक गुरुद्वारा बाबा मस्तान सिंह वाला में ब्लॉक अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह कालेके की अध्यक्षता में हुई। कालेके ने कहा कि पंजाब सरकार ने गन्ने का भाव में 10 रुपए बढ़ोत्तरी करके किसानों से मजाक किया है, इससे साबित हो गया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है।