Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 08:30 AM
कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर गांव बूट के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल द्वारा टक्कर मार देने से एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर गांव बूट के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल द्वारा टक्कर मार देने से एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जग्गा सिंह वासी गांव बूट ने बताया कि वह घर से गांव के बस स्टैंड पर सब्जी लेने के लिए गया था। सामने से आए एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।