Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 11:21 AM
पैदल जा रहे एक व्यक्ति के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार मिला है जिसे उपचार हेतु राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): पैदल जा रहे एक व्यक्ति के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार मिला है जिसे उपचार हेतु राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन धर्म सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव कस्सो चाहल कपूरथला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कपूरथला के मुख्य बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहा था। कचहरी चौक के नजदीक पीछे से आए एक रिक्शा चालक ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया।