Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 04:22 PM
शहर के सैशन चौक पर थ्री-व्हीलर की चपेट में आने से 90 वर्षीय पूर्व फौजी रतनचंद पुत्र पाल सिंह निवासी गांव समस्तीपाल (गढ़दीवाला) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के साथ स्वयं थ्री-व्हीलर चालक ने घायल पूर्व फौजी को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल...
होशियारपुर(अमरेन्द्र): शहर के सैशन चौक पर थ्री-व्हीलर की चपेट में आने से 90 वर्षीय पूर्व फौजी रतनचंद पुत्र पाल सिंह निवासी गांव समस्तीपाल (गढ़दीवाला) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के साथ स्वयं थ्री-व्हीलर चालक ने घायल पूर्व फौजी को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।
सिविल अस्पताल में दाखिल घायल रतनचंद ने बताया कि वह हर माह की तरह आज भी पैंशन के काम से से बैंक व सैनिक भलाई कार्यालय आया हुआ था। काम निपटा कर वह बस स्टैंड आने के लिए सैशन चौक पर थ्री-व्हीलर का इंतजार कर रहा था कि वह थ्री-व्हीलर की चपेट में आकर घायल हो गया।