Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 05:33 PM
ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी फरवाही सुबह अपने साथियों सहित मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहा था। जब वह मानसा रोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य जगह रैफर कर दिया।