Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 10:35 AM
होशियारपुर-टांडा रोड पर खानपुर गांव के पास गत देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): होशियारपुर-टांडा रोड पर खानपुर गांव के पास गत देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बलवंत सिंह निवासी गांव चक्कोवाल शेखां के तौर पर हुई। मृतक बलवंत सिंह चब्बेवाल हलका के कांग्रेसी विधायक डा. राजकुमार के जीजा थे। थाना बुल्लोवाल पुलिस को सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई बलवंत सिंह अपनी बाइक पर गत देरे रात गांव लौट रहा था। जब वह गांव खानपुर के निकट पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।