Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 09:22 AM
पुलिस ने एक चोर को एक लैपटाप व मोबाइलों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ. बलवंत सिंह ने बताया कि गत 10 दिसम्बर की मध्यांतर रात को गोपाल कृष्ण पुत्र प्रकाश चंद की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर वहां से...
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस ने एक चोर को एक लैपटाप व मोबाइलों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ. बलवंत सिंह ने बताया कि गत 10 दिसम्बर की मध्यांतर रात को गोपाल कृष्ण पुत्र प्रकाश चंद की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर वहां से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल व लैपटाप चोरी करके ले गया था। गोपाल कृष्ण के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
गत दिवस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे एक लैपटाप व 6 मोबाइल बरामद किए गए। उक्त व्यक्ति की पहचान टिंकू सिंह पुत्र प्रमोद सिंह वासी बरनाला के तौर पर हुई। इस मौके ए.एस. आई. हरजिन्द्र सिंह इंचार्ज एंटी स्नैचिंग एंड थैफ्ट सैल व ए.एस.आई. कर्मजीत सिंह मौजूद थे।