Watch Video: बारात आने से पहले दुल्हन को उठाने पहुंचा उसका दोस्त और...

Edited By Updated: 27 Nov, 2015 01:54 PM

जिस लड़की ने दुल्हन बनकर ससुराल घर जाना था, उसे पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई तथा उसका पूरा परिवार भी थाना पुलिस की हिरासत में था।

लुधियानाः जिस लड़की ने दुल्हन बनकर ससुराल घर जाना था, उसे पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई तथा उसका पूरा परिवार भी थाना पुलिस की हिरासत में था। थाने में लड़की अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी, वह कुछ भी बता नहीं पाई कि वह शादी से खुश थी या प्रेमी की हत्या से दुखी थी।

दरअसल, लुधियाना में एक लड़की की शादी के दिन उसके प्रेमी लव रतन (22)  का लड़की के भाईओं द्वारा कत्ल कर दिया गया। मृतक लव रतन के ज्योति नामक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। जिससे नाराज़ लव रतन शादी के दिन उसके घर आ गया और हंगामा करने के चलते लड़की के भाईओं ने उसका कत्ल कर दिया गया।

इस घटना के बाद ज्योति की बारात बेरंग लौट गई। वहीं ज्योति का कहना है कि लव रतन उसके साथ जबरदस्ती करता था और उसके कोई प्रेम संबंध नहीं थे।  उधर, मृतक लड़के के पिता की मानें तो लड़की ने ही लव रतन को फोन कर घर बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या करवार्इ। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!