Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 01:46 PM
पशुओं का चारा लेकर जा रही एक महिला को तेजधार हथियार से घायल करने का समाचार मिला है जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना (मंदबुद्धि) पुत्री बशीर मोहम्मद गांव पक्खोवाल कपूरथला के पिता ने...
कपूरथला (गुरविन्द्र कौर): पशुओं का चारा लेकर जा रही एक महिला को तेजधार हथियार से घायल करने का समाचार मिला है जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना (मंदबुद्धि) पुत्री बशीर मोहम्मद गांव पक्खोवाल कपूरथला के पिता ने बताया कि मीना निकट के प्लाट में पशुओं का चारा लेने जा रही थी।
प्लाट में पहले से ही मौजूद 4 युवकों ने धुंध का फायदा उठाते हुए उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया व भाग गए। बाद में शोर मचाने पर उसके परिजन व आस-पास के लोग वहां पहुंचे व घायल अवस्था में पड़ी मीना को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।