Edited By Updated: 24 May, 2016 11:53 AM
अत्यंत गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल किया...
कपूरथला(गुरविन्द्र कौर): अत्यंत गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल किया हुआ है, वहीं आसमान में काले बादल छाने से लोगों को उम्मीद बंधी थी कि कुछ बारिश होने से राहत मिलेगी, परन्तु इसके विपरीत बरसात तो नहीं हुई। आंधी ने लोगों की मुश्किलों में वृद्धि कर दी।
धूल मिट्टी वाली आंधी इतनी जबरदस्त थी कि आंधी से जहां लोगों के घरों का सामान उड़कर दूसरे घरों में चला गया, वहीं कई स्थानों पर वृक्ष भी गिर गए। कई घंटे चली आंधी ने जहां लोगों के रोजमर्रा के कार्यों को प्रभावित किया, वहीं बाजारों में रौनक कम ही रही, लेकिन फिर भी लोग अपने कार्यों की तरफ बढ़ते देखे गए।
वहीं सब-डिवीजन कांप्लैक्स भुलत्थ में सफेदे का वृक्ष टूट कर वसीका नवीस के कैबिन पर जा गिरा। इससे कैबिन की छत टूट गई व यहां पड़ा लैपटाप, मोबाइल व प्रिंटर टूट गया। दूसरी तरफ कैबिन पर सफेदा गिरने से 3 व्यक्ति घायल हो गए जबकि कुछ को चोटें आईं।